/ /
क्या मेरा डेमो अकाउंट असली मार्किट की लिक्विडिटी और स्लिपेज को सिम्यूलेट करता है?
अपडेट किया गया पिछला माह

डेमो अकाउंट लाइव मार्किट के हालातों को ज़्यादा से ज़्यादा सटीक ढंग से दर्शाने के लिए बनाए जाते हैं, ताकि एक असली माहौल में आप ट्रेडिंग की प्रैक्टिस कर सकें। इसमें रियल-टाइम प्राइसिंग, कम्पटीटिव स्प्रेड्स, और कम्पेयरेबल एक्सीक्यूशन स्पीड भी आ जाते हैं, जिनके चलते प्लेटफ़ॉर्म और मार्किट के बिहेवियर को आप अच्छे से समझ पाते हैं।

हाँ, गौरतलब है कि डेमो अकाउंट पूरी तरह से लाइव मार्किट की लिक्विडिटी को सिम्यूलेट नहीं करते

खासतौर पर:

  • डेमो एनवायरनमेंट पर प्राइस स्लिपेज (जब कोई ट्रेड रिक्वेस्ट किए गए प्राइस पर एक्सीक्यूट नहीं होता) लागू नहीं होती

  • ट्रेड एक्सीक्यूशन के नतीजे लाइव अकाउंट के नतीजों से अलग हो सकते हैं, खासतौर पर भारी उतार-चढ़ाव के दौर में या फिर फ़ास्ट-मूविंग मार्किट्स में

  • डेमो एनवायरनमेंट में होने वाले कीमतों के उतार-चढ़ाव लाइव अकाउंट में आने वाले उतार-चढ़ाव से थोड़े अलग हो सकते हैं। वो इसलिए कि लाइव अकाउंट की प्राइसिंग रियल-टाइम मार्किट सप्लाई और डिमांड से प्रभावित होती है।

अगर आपकी ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी स्लिपेज, लिक्विडिटी डेप्थ, या फिर रैपिड एक्सीक्यूशन जैसे फ़ैक्टर्स पर निर्भर करती है, तो हो सकता है कि डेमो अकाउंट के नतीजे लाइव ट्रेडिंग परफ़ॉर्मेंस को ठीक से ना दर्शा पाएँ।

क्या यह लेख सहायक था?