MT4 iPhone ऐप के ज़रिए पेयर्स को जोड़ा / हटाया कैसे जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले
कोट लिस्ट में किसी करेंसी पेयर को जोड़ना
‘Quotes’ टैब पर चले जाएँ।
ऊपर दाईं ओर मौजूद "+" आइकन पर टैप करके सिंबल्स के उपयुक्त सब-ग्रुप से ऐड किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट को सिलेक्ट कर लें। उदाहरण के लिए, अगर आप AUDCHF पेयर ऐड करना चाहते हैं, तो ‘FX Minor’ को सिलेक्ट करके ‘AUDCHF’ के बगल में मौजूद हरे रंग के सर्कल आइकन पर टैप कर दें।
अब वो इंस्ट्रूमेंट आपके ‘Quotes’ टैब में जुड़ जाएगा।
इंस्ट्रूमेंट ऐड करने के बाद ‘Done’ पर टैप कर दें।
कोट लिस्ट से किसी करेंसी पेयर को हटाना
‘Quotes’ टैब पर चले जाएँ।
ऊपर बाईं ओर मौजूद पेंसिल आइकन पर टैप करके हटाए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट को सिलेक्ट कर लें, जैसे ‘COCOA.fs’.
चुनने के बाद सिलेक्ट किए गए इंस्ट्रूमेंट के बगल में लाल रंग का टिक आइकन दिखाई दे जाएगा।
कचरे के डिब्बे वाले आइकन पर टैप करने से वो इंस्ट्रूमेंट आपके 'Quotes' टैब से डिलीट हो जाएगा।