/ /
क्लाइंट पोर्टल पर MT4/MT5 अकाउंट के लिए रजिस्टर करके उसे कैसे खुलवाया जा सकता है?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

Axi क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए अपना MT4 या MT5 ट्रेडिंग अकाउंट रजिस्टर करवाकर उसे खुलवाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें।

  • Axi की वेबसाइट पर जाकर क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए एक अकाउंट के लिए साइन-अप कर लें।

  • अपने निवास के देश को सिलेक्ट कर लें।

  • अपनी पर्सनल और अकाउंट डिटेल्स डालकर एक सिक्योर पासवर्ड बना लें और हमारे नियम और शर्तों से अपनी सहमति व्यक्त कर दें।

  • किसी ऑथेंटिकेटर ऐप या SMS के ज़रिए आपसे मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) पूरी करने के लिए कहा जाएगा।

MFA सेट-अप करने के सिलसिले में और जानकारी के लिए प्लीज़ हमारे संबंधित हेल्प सेंटर आर्टिकल को पढ़कर देख लें।

image.png

  • स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फ़ॉलो करते-करते हमें ज़रूरी जानकारी देते रहें, जैसे कि:

    • ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म (MT4 या MT5)

    • अकाउंट टाइप

    • पर्सनल जानकारी (नाम, जन्म की तारीख, पता, राष्ट्रीयता)

    • रोज़गार-संबंधी और वित्तीय जानकारी

    • पसंदीदा अकाउंट लीवरेज

    • नियम और शर्तों की आपकी स्वीकृति

image.png

  • अपने MT4/MT5 ट्रेडिंग अकाउंट के लिए पासवर्ड बना लें।

  • प्रोसेस पूरा हो जाने पर आपके ट्रेडिंग अकाउंट की जानकारी आपके डैशबोर्ड में दिखाई दे जाएगी।

प्लीज़ ध्यान दें कि वेरिफ़िकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए अपना अकाउंट खुलवाने के 28 दिनों के अंदर-अंदर आपको अपनी ID अपलोड करनी होती है। आपकी ID वेरीफ़ाई हो जाने तक आपके अकाउंट पर डिपॉज़िट, विड्रॉअल, और ट्रेडिंग पर लिमिट्स समेत कुछ पाबंदियाँ लागू हो सकती हैं।

सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स और वेरिफ़िकेशन शर्तों के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ ID वेरिफ़िकेशन वाले हमारे हेल्प सेंटर आर्टिकल को पढ़कर देख लें।

क्या यह लेख सहायक था?