MetaTrader (MT4/MT5) ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए Axi पर पार्शियल और फ़ुल, दोनों हेजिंग रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके चलते एक ही इंस्ट्रूमेंट में दो लेन-देन उल्टी दिशाओं में जा पाते हैं और इसी को हेज्ड ट्रांज़ैक्शन माना जाता है। एक ही इंस्ट्रूमेंट में खरीद-बेच की ओपन पोज़िशन होल्ड करने पर लेन-देन को आधी स्टैंडर्ड मार्जिन ज़रूरत पर चार्ज किया जाता है।
हेजिंग के बारे में और जानने के लिए हमारे Product Schedule को देख लें।
Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर फ़िलहाल हेजिंग की परमिशन नहीं है। Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर हेज करने की कोशिश करने पर आपकी पोज़ीशनें नेट ऑफ़ हो जाएँगी। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास 0.04 लॉट्स की कोई लॉन्ग/बाय पोज़ीशन है और फिर आप उसी मार्किट में 0.04 लॉट्स की शॉर्ट/सेल पोज़ीशन ओपन कर लेते हैं, तो प्लेटफ़ॉर्म अपने आप ही इन पोज़ीशनों को क्लोज़ कर देगा क्योंकि ये आपस में कैंसल जो हो जाती हैं (+0.04 - 0.04 = 0.00)।
और जानने या सहायता पाने के लिए Axi Trading Platform ऐप के ज़रिए प्लीज़ सीधे हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क कर लें।
हाई-फ़्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) में बहुत सारे ऑर्डर्स को बेहद कम समय में एक्सीक्यूट कर दिया जाता है। इस काम के लिए अक्सर एल्गोरिथम के ज़रिए कीमतों में आने वाले छोटे-छोटे अंतरों का फ़ायदा उठाया जाता है। अपने प्लेटफ़ॉर्म पर Axi हाई-फ़्रीक्वेंसी ट्रेडिंग स्वीकार नहीं करता।
शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग एक ऐसी प्रैक्टिस होती है, जहाँ कीमतों में आने वाले छोटे-छोटे उतार-चढ़ाव का फ़ायदा उठाने के लिए बहुत कम समय में ट्रेडर बहुत सारे ट्रेड प्लेस कर देते हैं। क्योंकि इस काम के लिए तेज़तर्रार ट्रेडिंग करनी पड़ती है और बार-बार ऑर्डर डालने पड़ते हैं, इसलिए इसमें ट्रांज़ैक्शन कॉस्ट और रिस्क एक्सपोज़र भी ज़्यादा हो सकते हैं।
बाज़ार के हालातों को फ़ेयर और स्थिर बनाए रखने के लिए कुछ प्लेटफ़ॉर्म इस व्यवहार को मॉनिटर या रिस्ट्रिक्ट कर देते हैं। हालांकि हमारे स्टैंडर्ड ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्मों पर शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग की जा सकती है, प्लीज़ ध्यान दें कि Axi Select अकाउंटों में इसकी परमिशन नहीं होती।
आर्बिट्राज एक ऐसी ट्रेडिंग रणनीति होती है, जिसमें अलग-अलग बाज़ारों में एक ही एसेट की कीमतों में आने वाले फ़र्क से ट्रेडर मुनाफ़ा कमाने की कोशिश करते हैं, यानी कि वो एक बाज़ार में कम दाम पर खरीदारी करके साथ-की-साथ किसी और बाज़ार में ज़्यादा दाम पर बिक्री कर देते हैं। Axi पर आर्बिट्राज रणनीतियों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, और लेटेंसी आर्बिट्राज के तौर पर पहचाना गया कोई भी ट्रेड कैंसल हो जाता है।
मार्टिंगेल रणनीति एक ऐसा ट्रेडिंग सिस्टम है, जिसमें नुकसान के बाद ट्रेड का साइज़ दोगुना कर दिया जाता है ताकि पिछले नुकसान की भरपाई की जा सके। Axi के प्लेटफ़ॉर्म पर मार्टिंगेल रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।