/ /
विड्रॉअल फ़ीस क्या होती है और वो कैसे काम करती है?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

Axi पर हम आपके पैसे को मैनेज करने के प्रोसेस को आसान, पारदर्शी, और किफ़ायती बनाना चाहते हैं। विड्रॉअल फ़ीस और शर्तों से जुड़ी अहम जानकारी नीचे देखी जा सकती है, ताकि अपने लेन-देन के प्लान आप पूरे कॉन्फ़िडेंस के साथ बना सकें।

स्टैंडर्ड विड्रॉअल फ़ीस

विड्रॉअल फ़्री होते हैं। विड्रॉअल राशि कितनी भी हो, उस पर कोई विड्रॉअल फ़ीस नहीं लगती।

थर्ड-पार्टी फ़ीस अस्वीकरण

हमारी कसौटियों पर खरे उतरने वाले विड्रॉअल पर Axi कोई शुल्क तो नहीं लेता, पर प्लीज़ इन बातों का ध्यान रखें:

  • बैंक चार्जेस: कुछ अंतरराष्ट्रीय या इंटरमीडियरी बैंक अपनी प्रोसेसिंग फ़ीस काट सकते हैं। हमारा सुझाव है कि विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले एक बार आपको सीधे अपने बैंक या पेमेंट प्रोवाइडर से इस बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए कि उस लेन-देन पर कोई अतिरिक्त पैसे कटेंगे या नहीं, क्योंकि थर्ड-पार्टी संस्थानों द्वारा वसूली गई किसी भी फ़ीस के लिए Axi जिम्मेदार नहीं होता।

  • कैश एडवांस: कुछ मामलों में, Axi को की गई किसी पेमेंट को आपका बैंक कैश एडवांस के तौर पर क्लासिफ़ाई कर सकता है, जिसके चलते आपसे अतिरिक्त फ़ीस वसूली जा सकती है। ऐसे अनजान खर्चे से बचने के लिए प्लीज़ पहले से ही अपने बैंक से कन्फ़र्मेशन ले लें।

क्रिप्टो विड्रॉअल फ़ीस

  • क्रिप्टोकरेंसी निकासी के लिए न्यूनतम निकासी राशि USD 30 लागू होती है। यह सीमा ब्लॉकचेन नेटवर्क के ट्रांज़ैक्शन शुल्क के कारण निर्धारित की गई है।

  • सारी क्रिप्टो विड्रॉअल फ़ीस की पेमेंट क्लाइंट द्वारा की जाती है

  • सिलेक्ट की गई फ़ीस की रकम से ट्रांज़ैक्शन की स्पीड पर असर पड़ता है और वो क्लाइंट के क्रिप्टो वॉलेट पर निर्भर करती है।

फ़ंडिंग और विड्रॉअल से जुड़ी कॉस्ट के बारे में और जानकारी हमारे Product Schedule में उपलब्ध है।

क्या यह लेख सहायक था?