/ /
MT4 Navigator क्या है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

ज़रूरी टूल्स और रिसोर्सेज़ को ऑर्गनाइज़ करके और आपको उनका क्विक एक्सेस देकर MT4 Navigator आपके ट्रेडिंग एक्सपीरियंस में चार चाँद लगा देता है। इसमें ये टैब शामिल हैं:

Navigator विंडो को खोलने/बंद करने के लिए या तो Ctrl+N दबा दें, या फिर मेन मेन्यू में जाकर "View" और फिर "Navigator" पर क्लिक कर दें।

  1. अकाउंट्स: यहाँ आपके ट्रेडिंग अकाउंट्स की लिस्ट डिस्प्ले हो जाती है, जिसके चलते आप उनमें फ़टाफ़ट स्विच कर पाते हैं, अकाउंट डिटेल्स देख पाते हैं, और कनेक्शन मैनेज कर पाते हैं।

  2. इंडिकेटर्स: यहाँ वो सभी अवेलेबल टेक्निकल इंडिकेटर्स देखे जा सकते हैं, जिन्हें आप अपने चार्ट्स पर अप्लाई कर सकते हैं। इस पैनल से इंडिकेटर्स को को ड्रैग करके आप उन्हें अपने चार्ट्स पर ड्रॉप कर सकते हैं ताकि आप बाज़ार के हालातों का विश्लेषण कर सकें।

  3. एक्सपर्ट एडवाइज़र्स (EAs): यहाँ आपके द्वारा इनस्टॉल की गई ऑटोमेटेड ट्रेडिंग स्क्रिप्ट्स (एक्सपर्ट एडवाइज़र्स) की लिस्ट देखी जा सकती है। एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग के लिए इन EAs को आप अपने चार्ट्स से अटैच कर सकते हैं।

  4. स्क्रिप्ट्स: इसमें वो कस्टम स्क्रिप्ट्स शामिल होती हैं, जिनके ज़रिए आप कुछ खास काम कर सकते हैं या फिर कुछ खास टास्क्स को ऑटोमेट कर सकते हैं। इन स्क्रिप्ट्स को सीधे Navigator से चलाया जा सकता है।

  5. लाइब्रेरीज़: यहाँ इंडिकेटर्स, EAs, या स्क्रिप्ट्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कस्टम लाइब्रेरीज़ देखी जा सकती हैं। इन लाइब्रेरीज़ में अक्सर अलग-अलग टूल्स में इस्तेमाल किए जाने वाले शेयर्ड फ़ंक्शन या डेटा शामिल होते हैं।

Navigator क्या है, उसे इनेबल कैसे किया जाता है, वो काम कैसे करता है, और उसके फ़ीचर्स और फ़ंक्शनैलिटीज़ के बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।

क्या यह लेख सहायक था?