Axi मोबाइल ऐप में Skrill के ज़रिए पैसे कैसे डिपॉज़िट किए जा सकते हैं?अपडेट किया गया 2 माह पहले
Skrill और Axi मोबाइल ऐप के ज़रिए अपने Axi ट्रेडिंग अकाउंट में पैसे डिपॉज़िट करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- ऐप खोलकर लॉग-इन कर लें।
- साइड टास्कबार से ‘Deposit Funds’ पर टैप कर दें; ऐसा करने पर आपके ट्रेडिंग अकाउंट और बैलेंस को डिस्प्ले करने वाला एक पेज खुल जाएगा।
- उस ट्रेडिंग अकाउंट को चुन लें, जिसमें आप पैसे डिपॉज़िट करना चाहते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें: अगर आपके कई ट्रेडिंग अकाउंट हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि अपने डिपॉज़िट के लिए आपने सही अकाउंट को सिलेक्ट किया हुआ है। गलत अकाउंट में डिपॉज़िट करके इंटरनल ट्रांसफ़र की ज़रूरत पड़ने पर आपको देरी का सामना जो करना पड़ सकता है।

- अपने फ़ंडिंग मेथड के तौर पर ‘Skrill’ को सिलेक्ट कर लें।


ध्यान दें: न्यूनतम डिपॉज़िट राशियाँ यहाँ लागू होती हैं और वो आपके पेमेंट मेथड के आधार पर अलग हो सकती हैं। मिनिमम राशि से कम रकम डालने पर अपने डिपॉज़िट प्रोसेस में आप आगे नहीं बढ़ पाएँगे।
- आपको एक कन्फ़र्मेशन पेज दिखाई दे जाएगा; अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए सभी डिटेल्स को ठीक से चेक करके 'Make Deposit' पर क्लिक कर दें।


- आपको Skrill विंडो में ले जाया जाएगा, जहाँ अपने Skrill अकाउंट में लॉग-इन करके और फिर अपने पसंदीदा पेमेंट मेथड को चुनकर आप अपने डिपॉज़िट को पूरा कर सकते हैं।

- लेन-देन सफल हो जाने पर आपको ये नोटीफ़िकेशनें दिखाई दे जाएँगी, और फ़ंड की गई रकम भी संबंधित MT4 अकाउंट में डिस्प्ले हो जाएगी। अपने फ़ोन पर अगर आपने पॉप-अप नोटीफ़िकेशनें इनेबल की हुई हैं, तो आपको फ़ोन पर भी नोटीफ़िकेशन आ जाएगी।


