नए क्लाइंट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (इसके लिए आप इस आर्टिकल को पढ़कर देख सकते हैं: नए पोर्टल के लिए क्या मुझे कोई नया अकाउंट बनाना होगा?) पूरा करने के बाद आप नए पोर्टल में लॉग-इन करके उसे एक्सेस कर पाएँगे। वहाँ से अपने अकाउंट को नेविगेट करते-करते आप सारी अपडेटेड इनफ़ॉर्मेशन को देख पाएँगे।
माइग्रेशन के बाद पुराने पोर्टल को एक्सेस करने की कोशिश करने पर आपको ये मैसेज आ जाएगा कि आपको नए पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जा रहा है।
साथ ही, माइग्रेशन पूरी होते ही अपने रजिस्टर्ड ईमेल और फ़ोन नंबर, दोनों ही पर आपको नोटीफ़िकेशन आ जाएँगी। इन ज़रूरी अपडेट्स को पाने के लिए ये सुनिश्चित कर लें कि आपका फ़ोन अप-टू-डेट हो।
नए पोर्टल के इस्तेमाल के बारे में और जानकारी, जैसे पैसे डाले या निकलवाए कैसे जाते हैं या फिर लिवरेज में बदलाव कैसे किया जाता है, के लिए प्लीज़ हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ। नए क्लाइंट पोर्टल के बारे में आप यहाँ भी पढ़कर देख सकते हैं।