/ /
MT4 टर्मिनल विंडो क्या होती है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

टर्मिनल विंडो MT4 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का एक अहम अंग होती है, जिससे ट्रेडर्स को अहम जानकारी और टूल्स मिलते हैं, जैसे कि ट्रेडिंग गतिविधियों को कंट्रोल करना, न्यूज़ और अकाउंट हिस्ट्री देखना, अलर्ट सेट-अप करना, और इंटरनल मेल और सिस्टम जर्नल के साथ काम करना।

टर्मिनल के ज़रिए आप इन प्रमुख टैब्स को एक्सेस कर सकते हैं:

  1. ट्रेड: इस टैब में फ़िलहाल खुले ट्रेड और उनकी डिटेल्स देखी जा सकती हैं, जैसे कि ट्रेड सिंबल, वॉल्यूम, एंट्री प्राइस, और नफा/नुकसान।
  2. एक्सपोज़र: यहाँ आप अपनी ओपन पोज़ीशन्स की समरी देख सकते हैं।
  3. अकाउंट हिस्ट्री: इस टैब में आपके पिछले ट्रेड्स की लिस्ट होती है, जैसे कि ऑर्डर डिटेल्स, एक्सीक्यूशन टाइम, और नफ़ा/नुकसान।
  4. न्यूज़: आप जिन मार्केट्स में ट्रेडिंग कर रहे हैं, उनसे जुड़ी लेटेस्ट फ़ाइनेंशियल न्यूज़ और अपडेट्स यहाँ देखी जा सकती हैं।
  5. अलर्ट्स: कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव या बाकी शर्तों के आधार पर इस टैब में आप अलर्ट सेट-अप और मैनेज कर सकते हैं।
  6. जर्नल: यहाँ ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की गतिविधियाँ और इवेंट रिकॉर्ड होते हैं, जैसे कि कोई भी गड़बड़ या चेतावनी।

टर्मिनल क्या होता है, उसे इनेबल कैसे किया जाता है, वो काम कैसे करता है, और उसके फ़ीचर्स क्या होते हैं, ये सब जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।

 

क्या यह लेख सहायक था?