Axi अकाउंट एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने के बाद अपने ID वेरिफ़िकेशन दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करें
अपना पहचान दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए Funds टैब के अंतर्गत Verify ID बटन पर क्लिक करें।
नोट: ID वेरिफ़िकेशन पूरी होने तक आप $5,000 USD तक डिपॉज़िट और ट्रेड तो कर सकते हैं, लेकिन अपने मुनाफ़े को विड्रॉ नहीं कर सकते। आपकी पहचान वेरीफ़ाई होते ही डिपॉज़िट और विड्रॉअल पर लागू सीमाएँ हट जाएँगी।
अपनी ID टाइप चुन लें (पासपोर्ट, नेशनल ID, या फिर ड्राइविंग लाइसेंस)।
“Continue” पर क्लिक कर दें।
इलेक्ट्रॉनिक वेरिफ़िकेशन शुरू करने के लिए “Start” पर क्लिक कर दें।
अपना दस्तावेज़ अपलोड करने का तरीका चुन लें (सीधे अपने कंप्यूटर से अपलोड करें, या फिर एक फ़ोटो ले लें)।
दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “Continue” पर क्लिक कर दें।
ज़रूरी जानकारी!
इमेजेस में ओरिजिनल दस्तावेज़ के चारों कोने साफ़-साफ़ दिखाई देने चाहिए।
इमेजेस साफ़-साफ़ पढ़ने लायक और पूरी तरह से कलर्ड होनी चाहिए; धुंधली, ब्लैक एंड वाइट, या फिर ज़रूरत से ज़्यादा फ़्लैश-लिट इमेजेस मान्य नहीं होंगी।
अगर आप कोई ड्राइविंग लाइसेंस या फिर नेशनल ID अपलोड कर रहे हैं, तो प्लीज़ दस्तावेज़ के सामने और पीछे, दोनों साइड्स को अपलोड कर दें।
सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद आपको एक कन्फ़र्मेशन मैसेज आ जाएगा।
प्लीज़ ध्यान दें: अगर आपकी पहचान अपने आप ही वेरीफ़ाई नहीं हो पाती, तो मैनुअल दस्तावेज़ समीक्षा में आमतौर पर 1-2 वर्किंग डे लग जाते हैं।