Invalid Account / Authorization Failed एरर मैसेज को इन तरीकों के ज़रिए हल किया जा सकता है:
सबसे पहले अपना अकाउंट खुलवाते समय आपको आए ओरिजिनल वेलकम ईमेल से अपने अकाउंट नंबर को डबल-चेक कर लें।
डाले गए पासवर्ड को दोबारा चेक कर लें। ऐसा करने के बजाय नीचे दिए स्टेप्स के ज़रिए आप अपने पासवर्ड को रिसेट भी कर सकते हैं:
क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए सीधे रीसेट कर लें: नीचे दिए लिंक को एक्सेस करके आप अपने पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस पर एक नया PIN आ जाएगा।
अपने सर्वर को दोबारा स्कैन करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें (लैपटॉप):
1. "File" पर चले जाएँ।
2. "Open an account" पर क्लिक कर दें।
3. सर्वर लिस्ट में स्क्रॉल करते-करते नीचे जाकर हरे (+) बटन पर क्लिक कर दें।
4. Axi - <सर्वर> डाल दें।
5. "Scan" पर क्लिक कर दें।
6. सही सर्वर चुनकर "Next" पर क्लिक कर दें।
7. MT4/MT5 लॉगिन ID और पासवर्ड डाल दें।
8. "Finish" पर क्लिक कर दें।
सफल होने पर अपने MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म के नीचे दाईं ओर आपको कनेक्शन स्पीड दिखाई दे जाएगी।