आपने गलत लिंक शेयर कर दिया: हो सकता है आपने क्लाइंट के साथ गलत लिंक शेयर कर दिया हो (जैसे क्लाइंट ऑनबोर्डिंग लिंक की जगह एफ़िलिएट ऑनबोर्डिंग लिंक भेजना, या फिर एफ़िलिएट ऑनबोर्डिंग लिंक की जगह क्लाइंट ऑनबोर्डिंग लिंक भेजना)।
अधूरा लिंक भेजना: ये सुनिश्चित कर लें कि आपने पूरे का पूरा रेफ़रल लिंक कॉपी किया है। कभी-कभी कॉपी करते समय लिंक का कुछ हिस्सा छूट या कट जाता है।
ब्राउज़र कैश या कुकीज़: अगर क्लाइंट पहले Axi वेबसाइट पर जा चुका है और उसके पास पुराने सेशन्स के कुकीज़ या कैश्ड डेटा हैं, तो इससे सही एट्रिब्यूशन में दिक्कतें आ सकती हैं। क्लाइंट से अपना कैश क्लियर करने या फिर किसी और ब्राउज़र का इस्तेमाल करने को कहें।
लिंक में बदलाव: ओरिजिनल रेफ़रल लिंक में कोई भी बदलाव करने, जैसे उससे छेड़छाड़ करना या उसे छोटा करना, से ट्रैकिंग टूट सकती है। ये सुनिश्चित कर लें कि लिंक से कोई छेड़छाड़ न हो।
गलत टार्गेट जिओ: अगर वो लिंक किसी खास जियोग्राफ़िक क्षेत्र के लिए है और क्लाइंट उस क्षेत्र से बाहर है, तो हो सकता है कि रेफ़रल लिंक वैलिड न हो।
रेफ़रल कुकीज़ सेट नहीं हैं: हो सकता है कुछ क्लाइंट्स ने ब्राउज़र सेटिंग्स में कुकीज़ डिसएबल कर रखी हों, जिससे रेफ़रल सही ढंग से ट्रैक नहीं हो पाता।
प्लीज़ ध्यान दें: कभी-कभी तकनीकी दिक्कतों के चलते भी रेफ़रल लिंक्स की ट्रैकिंग प्रभावित हो सकती है। अगर कोई तरीका काम न करे, तो सहायता के लिए Axi एफ़िलिएट टीम से संपर्क कर लें।
समस्या के जारी रहने पर और सहायता पाने के लिए प्लीज़ अपने अकाउंट मैनेजर या क्लाइंट सर्विसेज़ टीम (CS) से संपर्क कर लें।