फ़ौरन ट्रेड करने के लिए Type फ़ील्ड में Market Execution को सिलेक्ट करके Sell by Market या फिर Buy by Market पर क्लिक कर दें।
अपने ऑर्डर्स पर स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का भी आपके पास ऑप्शन होता है। ये काम Order विंडो के संबंधित फ़ील्ड्स को भरकर किया जा सकता है।
प्लीज़ ध्यान दें: अगर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट को मौजूदा प्राइस के काफ़ी करीब सेट किया गया है, तो आपको ""Invalid S/L or T/P" नोटीफ़िकेशन मैसेज आ जाएगा।
ऑर्डर प्लेस करने के बाद टर्मिनल के Trade टैब में ओपन पोज़ीशन दिखाई दे जाएगी।
अपने ऑर्डर्स पर स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का भी आपके पास ऑप्शन होता है। ये काम Order विंडो के संबंधित फ़ील्ड्स को भरकर किया जा सकता है।
ज़रूरी जानकारी: अगर आपके द्वारा डाले गए किसी ऑर्डर की सेटिंग्स गलत थीं, तो उस ऑर्डर को आप प्लेस नहीं कर पाएँगे। जब तक आपके ऑर्डर के पैरामीटर वैलिड नहीं हो जाते, तब तक प्लेस बटन ग्रे ही रहेगा।
डाले जाने वाले ऑर्डर की डिटेल्स भरकर Place बटन पर क्लिक कर दें।
ट्रेड प्लेस हो जाने के बाद उसे Terminal विंडो के Trade टैब में जाकर देखा जा सकता है।
One Click Trading को एक्टिवेट करने के लिए Tools मेन्यू में जाकर Options को सिलेक्ट कर लें। उसके बाद, Trade टैब में जाकर One Click Trading वाले बॉक्स को टिक कर दें।
किसी चार्ट में One Click Trading Tool को खोलने के लिए प्लीज़ चार्ट पर राइट-क्लिक करके One Click Trading को चुन लें। ऐसा करने के बजाय चार्ट के ऊपर बाईं ओर मौजूद One Click Trading Button पर क्लिक करके भी इसे एक्टिवेट किया जा सकता है।