/ /
Neteller के ज़रिए अपने MT4 अकाउंट से पैसे कैसे निकलवाए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

पैसे निकलवाने के लिए क्लाइंट पोर्टल में 'Funds' सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से 'Withdraw' को सिलेक्ट करके इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • उस ट्रेडिंग अकाउंट (MT4 अकाउंट) को चुन लें, जिससे आप फ़ंड्स निकलवाना चाहते हैं।

ज़रूरी जानकारी: अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं, तो प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपने सही अकाउंट नंबर को चुना हुआ है। गलत अकाउंट में पैसे निकलवाने की वजह से आपको एक इंटरनल ट्रांसफ़र रिक्वेस्ट डालनी पड़ सकती है, जिसमें लगने वाले अतिरिक्त प्रोसेसिंग टाइम के चलते अपने विड्रॉअल में आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है

  • विड्रॉ की जाने वाली रकम डाल दें। Neteller के ज़रिए अगर आप पहले ही डिपॉज़िट कर चुके हैं, तो Return to Source (RTS) पॉलिसी के चलते आप सिर्फ़ अपने शुरुआती डिपॉज़िट जितनी राशि ही निकलवा सकते हैं
  • RTS बैलेंस खत्म होते ही आप अपनी बाकी रकम (यानी कि प्रॉफ़िट) को निकलवा पाएँगे। ऐसा करने के लिए ‘Neteller’ ऑप्शन में अपनी विड्रॉअल राशि डालकर लेन-देन के लिए अपनी पसंदीदा करेंसी को सिलेक्ट कर लें।

ज़रूरी जानकारी: हर विड्रॉअल मेथड की एक मिनिमम विड्रॉअल राशि होती है, जो क्लाइंट पोर्टल में भी डिस्प्ले की जाती है। इससे कम रकम डालने पर आप विड्रॉअल प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाएँगे। गौरतलब है कि अलग-अलग करेंसियों की मिनिमम विड्रॉअल राशियाँ भी अलग होती हैं

स्क्रीन का स्क्रीनशॉट AI द्वारा उत्पन्न सामग्री गलत हो सकती है, चित्र

  • ‘Continue’ पर क्लिक करके अपना विड्रॉअल पाने के लिए आपसे कोई Neteller ई-वॉलेट सिलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। ई-वॉलेट की पहचान उससे जुड़े ईमेल एड्रेस के ज़रिए की जाएगी। गौरतलब है कि डिस्प्ले किया गया ईमेल शुरुआती डिपॉज़िट के लिए आपके द्वारा इस्तेमाल किया गया ईमेल ही होगा। Return to Source पॉलिसी के तहत डिपॉज़िट के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल एड्रेस पर ही विड्रॉअल करवाया जा सकता है, और किसी और ईमेल पर विड्रॉअल नहीं करवाया जा सकता।

कंप्यूटर का स्क्रीनशॉट AI द्वारा उत्पन्न सामग्री गलत हो सकती है, चित्र

  • सभी डिटेल्स को चेक करके प्रोसेसिंग के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए ‘Request Withdrawal’ पर क्लिक कर दें।

प्लीज़ ध्यान दें: आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट को चेक करके उसे प्रोसेस करने में 1-2 बिज़नस डेज़ लग सकते हैं।

कंप्यूटर का स्क्रीनशॉट AI द्वारा उत्पन्न सामग्री गलत हो सकती है, चित्र

डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट AI द्वारा उत्पन्न सामग्री गलत हो सकती है, चित्र

ज़रूरी जानकारी: प्लीज़ ध्यान दें कि कोई विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग के दौरान आपके बैलेंस से विड्रॉअल राशि को काटकर दिखाया जाता है। विड्रॉअल रिक्वेस्ट असफल होने पर वो रकम आपके बैलेंस में रिफ़ंड कर दी जाएगी और हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम ईमेल करके आपको विड्रॉअल फ़ेल होने की वजह बता देगी

क्या यह लेख सहायक था?