MT5 iPhone ऐप में क्या कई अकाउंटों का इस्तेमाल किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले
MetaTrader 5 ऐप में एक टाइम पर सिर्फ़ एक ही अकाउंट से लॉग-इन किया जा सकता है। हाँ, आप एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में स्विच ज़रूर कर सकते हैं। अकाउंटों के बीच स्विच करने के लिए:
Settings में चले जाएँ। वहाँ, सबसे ऊपर आपका मौजूदा अकाउंट दिखाई दे जाएगा।
अपने मौजूदा एक्टिव अकाउंट को टच करें। ऐसा करने से आपके बाकी अवेलेबल अकाउंटों को डिस्प्ले करने वाली एक स्क्रीन खुल जाएगी।
या तो लॉग-इन करने के लिए अपने मनचाहे अकाउंट को सिलेक्ट कर लें या फिर कोई नया अकाउंट जोड़ने के लिए '+' सिंबल को सिलेक्ट कर लें।