चाहे आप Axi पर नए हों या फिर पहले से ही हमारे क्लाइंट हों, ये प्रोसेस बेहद फ़ास्ट और ईज़ी है।
नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करके आप एफ़िलिएट बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
1. Affiliate Program पेज पर चले जाएँ।
हमारे Affiliate Program पेज पर जाकर प्रोग्राम के फ़ायदों के बारे में जानें — जैसे हमारा टियर्ड पेमेंट स्ट्रक्चर, मासिक पेमेंट्स, डिटेल्ड परफ़ॉर्मेन्स स्टैट्स, और समर्पित सपोर्ट।
2. “Sign Up” पर क्लिक कर दें।
स्क्रॉल करते-करते पेज के नीचे तक जाकर “Sign Up” बटन पर क्लिक कर दें।
3. अपना लॉग-इन बना लें। Sign up | Sign up | Affiliate Onboarding Application
अपनी एप्लीकेशन शुरू करने के लिए अपना ईमेल डालकर कोई पासवर्ड चुन लें।
4. एप्लीकेशन फ़ॉर्म भर दें।
ज़रूरी जानकारी भर दें, जैसे:
पर्सनल इनफ़ॉर्मेशन
ID प्रूफ़ (इस स्टेप को आप फ़िलहाल स्किप कर सकते हैं, लेकिन आगे चलकर आपको इसे अपलोड करना होगा) ।
बिलिंग एड्रेस
एफ़िलिएट एक्सपीरियंस
सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स (अगर आपने उन्हें पहले अपलोड नहीं किया हुआ, तो वैकल्पिक)
नियम और शर्तों से अपनी सहमति व्यक्त करें।
5. समीक्षा करके सबमिट कर दें
प्लीज़ अपनी एप्लीकेशन की समरी को चेक कर लें। समरी पेज पर आकर हमारे सिस्टम को आपकी ID को वेरीफ़ाई करने के लिए कुछ पल का समय दें। वेरिफ़िकेशन पूरी होने के बाद आप “Submit” पर क्लिक कर सकेंगे। सभी डिटेल्स कन्फ़र्म करने के बाद Submit पर क्लिक कर दें।
अगर आप पहले से ही Axi क्लाइंट हैं, तो अप्लाई करना और भी आसान होता है:
1. Affiliate Program पेज पर “Sign Up” पर क्लिक कर दें।
2. अपने क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
साइन-इन करने के बाद पूरा एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने के लिए आपको अपने सुरक्षित पोर्टल पर ले जाया जाएगा।
3. एप्लीकेशन फ़ॉर्म भर दें।
नए क्लाइंट्स की तरह ही, आपसे अपनी पर्सनल इनफ़ॉर्मेशन, बिलिंग डिटेल्स, अपना Affiliate एक्सपीरियंस, और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स प्रोवाइड करने को कहा जाएगा।
✅ इसके बाद क्या होगा?
हम आपकी एप्लीकेशन को 1–2 बिज़नस डेज़ के भीतर चेक करेंगे। आपकी एप्लीकेशन अप्रूव होते ही आपको एक और ईमेल आ जाएगा, जिसमें आपका नई एफ़िलिएट ID और एफ़िलिएट पोर्टल का लिंक होगा। इन डिटेल्स के ज़रिए एफ़िलिएट पोर्टल में लॉग-इन कर लें ताकि आप क्लाइंट्स को रेफ़र करना शुरू कर सकें। किसी और जानकारी की ज़रूरत पड़ने पर हम सीधे आपसे संपर्क कर लेंगे।
एलिजिबिलिटी की शर्तें
अप्लाई करने के लिए ये सुनिश्चित कर लें कि आप इन कसौटियों पर खरे उतरते हों:
उम्र: 18 साल या उससे ज़्यादा
टारगेट क्षेत्र: Axi के मान्य देशों के आधार पर (रेगुलेटरी गाइडलाइन्स के तहत)
अकाउंट टाइप: केवल इंडिविजुअल या कॉर्पोरेट क्लाइंट्स (जॉइंट अकाउंट इसके लिए मान्य नहीं होते)
प्रचार सामग्री: Axi के एफिलिएट मार्केटिंग दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
और मदद की ज़रूरत पड़ने पर प्लीज़ सीधे अपने अकाउंट मैनेजर से संपर्क कर लें। अगर आपको नहीं पता कि आपका अकाउंट मैनेजर कौन है, तो प्लीज़ हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क करें।