/ /
ग्लोबल मनी ट्रांसफ़र के ज़रिए अपने MT4 अकाउंट में फ़ंड्स कैसे डिपॉज़िट किए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

प्लीज़ ध्यान दें: डिपॉज़िट आपके नाम पर रजिस्टर्ड अकाउंट से आने चाहिए। थर्ड पार्टीज़ से आने वाली पेमेंट मूल अकाउंट में रिफ़ंड हो जाएँगी।

अपने ट्रेडिंग अकाउंट में फ़ंड्स डिपॉज़िट करने के लिए क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके बाई ओर वाले मेन्यू में Funds सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से Deposit ऑप्शन को चुनकर इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • 'Add Funds' पर क्लिक करके फ़ंड किए जाने वाले ट्रेडिंग अकाउंट (MT4 अकाउंट) को सिलेक्ट कर लें।

ज़रूरी जानकारी: अगर आपके कई MT4 अकाउंट हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि आपने सही अकाउंट नंबर को चुना है। गलत अकाउंट में डिपॉज़िट करके इंटरनल ट्रांसफ़र की रिक्वेस्ट डालने पर आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उसे प्रोसेस करने में हमें कुछ वक्त लगता है।

  • अपने पसंदीदा फ़ंडिंग मेथड को सिलेक्ट कर लें: "Global Money Transfer" (यानी कि अंतरराष्ट्रीय बैंक ट्रांसफ़र)।

ट्रांसफ़र के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स:

  • ट्रांसफ़र को सुविधाजनक बनाने के लिए अकाउंट डिटेल्स कॉपी करके उन्हें अपनी मनचाही ऐप या वेबसाइट में पेस्ट कर दें।
  • ये डिटेल्स हर MT4 अकाउंट से लिंक्ड होती हैं, तो डिपॉज़िट करने से पहले उन्हें ध्यान से चेक कर लें।
  • ज़रूरी जानकारी: ये पेमेंट मेथड इन करेंसियों को ही सपोर्ट करता है: CAD, CHF, CZK, DKK, EUR, HUF, NOK, PLN, RON, SEK, और USD. सपोर्ट न की जाने वाली करेंसियों में किए गए डिपॉज़िट अपने आप ही अस्वीकार हो जाएँगे।

महत्वपूर्ण: आपको वह मुद्रा चुननी होगी जिसमें आप बैंक ट्रांसफ़र करना चाहते हैं, और सिस्टम आपको संबंधित IBAN प्रदान करेगा जहाँ आप भुगतान कर सकते हैं ताकि आपका जमा सही तरीके से संसाधित हो सके।

बैंक खाता का स्क्रीनशॉट स्वतः उत्पन्न विवरण

क्या यह लेख सहायक था?