/ /
Axi मोबाइल ऐप के ज़रिए Apple Pay से पैसे कैसे निकलवाए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया 22 दिन पहले

Axi मोबाइल ऐप के ज़रिए Apple Pay से आप तेज़ी और सुरक्षित ढंग से पैसे निकलवा सकते हैं। प्लीज़ ध्यान दें कि Apple Pay विड्रॉअल सिर्फ़ कुछ चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध है।

डिपॉज़िट्स के विपरीत, Apple Pay विड्रॉअल (रिफ़ंड) किसी भी डिवाइस—मोबाइल, टैबलेट, या डेस्कटॉप—से किए जा सकते हैं।

Apple Pay के ज़रिए पैसे निकलवाने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  1. अपने Live अकाउंट से Axi मोबाइल ऐप में लॉग-इन कर लें

  2. स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद Profile आइकन पर क्लिक कर दें।

  3. My Accounts को सिलेक्ट करके Withdraw पर क्लिक कर दें।

image.png

  1. उस ट्रेडिंग अकाउंट को चुन लें, जिससे आप पैसे निकलवाना चाहते हैं।

ज़रूरी जानकारी: इंटरनल ट्रांसफ़र के चलते होने वाली देरी से बचने के लिए सही अकाउंट सिलेक्ट करना न भूलें।

  1. Apple Pay फ़ील्ड में निकलवाए जाने वाली रकम डालकर Continue पर क्लिक कर दें।

  2. विड्रॉअल डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें। सब कुछ कन्फ़र्म कर लेने के बाद अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए Request Withdrawal पर क्लिक कर दें।

विड्रॉअल से जुड़ी अहम जानकारी

Return to Source (RTS) पॉलिसी

  • Return to Source (RTS) पॉलिसी: इस मेथड के ज़रिए मूल रूप से डिपॉज़िट की गई रकम तक Apple Pay के ज़रिए निकलवाई जा सकती है। ट्रेडिंग से होने वाले किसी भी मुनाफ़े को किसी और उपलब्ध विड्रॉअल मेथड के ज़रिए निकलवाना होगा।

  • एकाधिक डिपॉज़िट्स: अगर आपने एक से ज़्यादा Apple Pay डिपॉज़िट किया है, तो हर डिपॉज़िट एक अलग विड्रॉअल ऑप्शन (टाइल) के तौर पर दिखाई देगा। हर डिपॉज़िट के लिए आप या तो पूरी रकम निकलवा सकते हैं या फिर मूल डिपॉज़िट राशि तक का उसका एक हिस्सा।

  • आंशिक विड्रॉअल और पेंडिंग रिक्वेस्ट: आप एकाधिक रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं। हाँ, किसी डिपॉज़िट की विड्रॉअल रिक्वेस्ट अगर पहले ही प्रोसेस हो रही हो, तो पेंडिंग रिक्वेस्ट के पूरा हो जाने तक वो ऑप्शन ग्रे कलर में दिखाई देगा।

image.png

  1. डिटेल्स चेक करके ये सुनिश्चित कर लें कि सारी जानकारी सही है। कन्फ़र्म कर लेने के बाद “Request Withdrawal” पर क्लिक करके अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

image.png

इसके बाद क्या होता है?

  • Apple Pay विड्रॉअल रिक्वेस्ट 1-2 बिज़नस डेज़ में रिव्यु और प्रोसेस हो जाती हैं।

  • आपकी रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद काटी गई रकम से आपका अकाउंट बैलेंस फ़ौरन अपडेट हो जाएगा।

  • पैसे 1–2 बिज़नस डेज़ के भीतर आ जाते हैं।

  • अगर कोई विड्रॉअल रिक्वेस्ट फ़ेल हो जाती है, तो पैसे आपके अकाउंट बैलेंस में वापस आ जाते हैं और आपको ईमेल करके हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम आपसे संपर्क कर लेती है।

क्या यह लेख सहायक था?