किसी ऑर्डर को मॉडिफ़ाई करने के लिए आप इनमें से किसी एक तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं:
Order विंडो में जाकर ऑर्डर वॉल्यूम (लॉट साइज़) जैसी ऑर्डर डिटेल्स को मॉडिफ़ाई करके स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट सेट किया जा सकता है। प्लीज़ ध्यान दें: अगर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट को मौजूदा प्राइस के काफ़ी करीब सेट किया गया है, तो आपको “Invalid S/L or T/P” नोटीफ़िकेशन मैसेज आ जाएगा।
अपने मनचाहे बदलाव करने के बाद उन्हें अप्लाई करने के लिए 'Modify' बटन पर क्लिक कर दें।
Terminal विंडो के 'Trade' टैब की दाईं ओर हर ऑर्डर के बगल में मौजूद Close (X) बटन पर क्लिक करके किसी मार्केट ऑर्डर को क्लोज़ या फिर किसी पेंडिंग ऑर्डर को डिलीट किया जा सकता है।
प्लीज ध्यान दें: ये फ़ंक्शनैलिटी सिर्फ़ तभी अवेलेबल होती है, जब One Click Trading Tool इनेबल किया गया हो।
मार्केट प्राइस पर किसी ओपन पोज़ीशन को क्लोज़ करने के लिए Toolbox विंडो के 'Trade' टैब में जाकर उस पोज़ीशन पर डबल-क्लिक कर दें। ऐसा करने से एक डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा। मौजूदा प्राइस पर ही उस पोज़ीशन को क्लोज़ करने के लिए 'Type' फ़ील्ड में 'Market Execution' को सिलेक्ट करके पीले रंग के Close बटन पर क्लिक कर दें।
ऑर्डर प्लेस, मॉडिफ़ाई, और क्लोज़ करने के बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।