/ /
Axi Trading Platform पर क्या लिवरेज में बदलाव किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

लीवरेज एक ऐसा मैकेनिज़्म होता है, जो पूंजी उधार लेकर बाज़ार में आपका एक्सपोज़र बढ़ाने का काम करता है। इसका मतलब ये हुआ कि फ़ुल एक्सपोज़र पाने के लिए आपको उस पोज़ीशन को खरीदने की लागत की एक प्रतिशत ही डिपॉज़िट करनी पड़ती है; लिवरेज जितनी ज़्यादा होगी, संभावित मुनाफ़ा या नुकसान भी उतना ही ज़्यादा होगा।

Axi Trading Platform पर लिवरेज 'प्रोडक्ट' लेवल पर सेट होती है, यानी कि हर मार्केट की अपनी एक अधिकतम लिवरेज होती है; ये MT4/MT5 से अलग है, जहाँ लिवरेज 'अकाउंट' लेवल पर सेट होती है। दूसरे शब्दों में, Axi Trading Platform में लिवरेज को सिर्फ़ कोई ट्रेड या ऑर्डर डालते समय ही सिलेक्ट और बदला जा सकता है

अधिकतम लिवरेज एसेट क्लास पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए:

  • क्रिप्टोकरेंसी (जैसे Bitcoin, Ethereum) के लिए x200
  • इंडाइस (जैसे Dow Jones, FTSE 100, S&P 500) के लिए x200
  • फ़ॉरेक्स (जैसे GBPUSD, EURUSD, USDJPY) के लिए x500
  • फ़ॉरेक्स और कीमती धातुओं के लिए x1000 (जैसे: XAUUSD, EURGBP)

क्या यह लेख सहायक था?