/ /
Skrill के ज़रिए डिपॉज़िट कैसे किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 3 माह पहले

Axi Trading Platform मोबाइल ऐप के ज़रिए अपने ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा डिपॉज़िट करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • Axi Trading Platform ऐप खोलकर साइडबार मेन्यू से ‘Deposit Funds’ को सिलेक्ट कर लें; ऐसा करने से आपके अवेलेबल ट्रेडिंग अकाउंट और उनके मौजूदा बैलेंस डिस्प्ले हो जाएँगे। उस ट्रेडिंग खाते को चुन लें, जिसमें आप पैसा डिपॉज़िट करना चाहते हैं। 

प्लीज़ ध्यान दें: अगर आपके कई ट्रेडिंग अकाउंट हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि अपने डिपॉज़िट के लिए आपने सही अकाउंट को सिलेक्ट किया हुआ है। गलत अकाउंट में डिंपॉज़िट करने से आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ऐसे में इंटरनल ट्रांसफ़र जो करनी पड़ती है। 

  • अपने डिपॉज़िट मेथड के तौर पर ‘Skrill’ को सिलेक्ट कर लें। 
  • डिपॉज़िट की जाने वाली रकम डाल दें।  

ध्यान दें: प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि Skrill के लिए मिनिमम डिपॉज़िट वाली कसौटियों पर आप खरे उतर रहे हैं। न्यूनतम राशि से कम डिपॉज़िट करने पर आप उस लेन-देन को पूरा नहीं कर पाएँगे। 

  • रकम कन्फ़र्म करके अपनी डिपॉज़िट डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें और फिर Skrill पोर्टल पर जाने के लिए ‘Make Deposit’ पर क्लिक कर दें। 

  • अब आपको Skrill के पेमेंट पोर्टल पर ले जाया जाएगा, जहाँ अपने Skrill अकाउंट में लॉग-इन करके आप डिपॉज़िट प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।

अगर आपका कोई Skrill अकाउंट नहीं है, तो ‘Register Now’ को सिलेक्ट करके आप सीधे पोर्टल पर ही एक अकाउंट बना सकते हैं।

 

  • डिपॉज़िट पूरा हो जाने के बाद ‘Return to Axi’ पर क्लिक करके Axi क्लाइंट पोर्टल पर लौट आएँ। अब अपने MT4 अकाउंट में आपको डिपॉज़िट दिखाई दे जाएगा।

अगर आपको और मदद चाहिए, तो हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से बेझिझक संपर्क कर लें। 

क्या यह लेख सहायक था?