Dashboard टैब में आपको अपने एफ़िलिएट अकाउंट की परफ़ॉर्मेन्स और कई अहम फ़ीचर्स का ओवरव्यू मिल जाता है:
Quick Links:
Axi Link: यहाँ से संभावित क्लाइंट्स को Axi के ऑनबोर्डिंग प्रोसेस पर ले जाया जाता है। इसका इस्तेमाल उन क्लाइंट्स को रेफ़र करने के लिए करें, जो ट्रेडिंग में दिलचस्पी रखते हैं, न कि खुद एफ़िलिएट बनने में।
Axi Sub-Affiliate Link: ये नए एफ़िलिएट्स को प्रोग्राम से जोड़ने में मदद करता है। ये एफ़िलिएट ऑनबोर्डिंग प्रोसेस पर रीडायरेक्ट कर देता है और इसे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर किया जा सकता है।
Account Manager Info:
अपने अकाउंट मैनेजर का नाम और ईमेल एड्रेस देखें ताकि उनसे आसानी से संपर्क किया जा सके।
My Goals: ये वो नॉन-मॉनेटरी टारगेट होते हैं, जिन्हें आपके (एफ़िलिएट या सब-एफ़िलिएट) और आपके अकाउंट मैनेजर के बीच हुई बातचीत के बाद आपके अकाउंट मैनेजर द्वारा सेट-अप किया जाता है। ध्यान दें: ये फ़ीचर फ़िलहाल सभी एफ़िलिएट्स के लिए अवेलेबल नहीं है।
Performance Overview:
Unique clicks: आपके एफ़िलिएट लिंक पर क्लिक करने वाले यूनिक विज़िटर्स का आँकड़ा।
Registrations: यहाँ आप ये देख सकते हैं कि चयनित अवधि के दौरान आपके रेफ़रल लिंक के तहत कितने क्लाइंट्स ने रजिस्टर किया, और पिछली अवधियों से आप इसकी तुलना भी कर सकते हैं।
FTD (First Time Deposit): ये मॉनिटर करें कि कितने क्लाइंट्स ने अपना पहला डिपॉज़िट किया है। इसमें पिछले महीनों के क्लाइंट्स भी शामिल हो सकते हैं, न कि सिर्फ़ मौजूदा अवधि में रजिस्टर हुए क्लाइंट्स।
ROI (Return on Investment): चयनित अवधि के लिए अपना ROI देखें ताकि अपनी कोशिशों के मुकाबले आप अपनी कमाई का हिसाब लगा सकें।
Commission Breakdown: समय के साथ कमाई गई कमीशन की डिटेल्ड इनफ़ॉर्मेशन देखें, जिसमें वो खास तारीखें भी शामिल होती हैं, जिन पर कमीशन ट्रिगर हुई थीं।
Top Performers by Brand:
सबसे अच्छी परफ़ॉर्मेन्स वाले मार्केटिंग टूल्स की पहचान करके देखें कि चयनित अवधि में कौन-से ब्रैंड सबसे ज़्यादा ट्रैफ़िक और कमीशन ला रहे हैं।