फ़ौरन ट्रेड करने के लिए Type फील्ड में Market Execution को सिलेक्ट करके इंस्ट्रूमेंट और वॉल्यूम (लॉट्स) को चुन लें। उसके बाद, ऑर्डर डालने के लिए Sell by Market या Buy by Market पर क्लिक कर दें।
Order विंडो के 'Symbol' फ़ील्ड की ड्रॉपडाउन लिस्ट के ज़रिए आप ट्रेड किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट में बदलाव कर सकते हैं। बाईं ओर मौजूद संबंधित टिक चार्ट में प्राइस रियल टाइम में देखे जा सकते हैं। यहाँ एक कमेंट्स फ़ील्ड भी होता है, जहाँ कोई ट्रेड डालते समय कमेंट ऐड किए जा सकते हैं।
अपने ऑर्डर्स पर स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का भी ऑप्शन होता है। ऐसा करने के लिए Order विंडो में मौजूद दोनों संबंधित फ़ील्ड को भर दें।
प्लीज़ ध्यान दें: अगर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट को मौजूदा प्राइस के काफ़ी करीब सेट किया जाता है, तो आपको "Invalid S/L or T/P" मैसेज आ जाएगा।
ऑर्डर डाल देने के बाद टर्मिनल के Trade टैब में ओपन पोज़ीशन दिखाई दे जाएगी।
अपने ऑर्डर्स पर स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का भी ऑप्शन होता है। ऐसा करने के लिए Order विंडो में मौजूद दोनों संबंधित फ़ील्ड को भर दें।
ज़रूरी जानकारी: आपके द्वारा डाले गए किसी ऑर्डर की सेटिंग्स गलत होने पर आप उस ऑर्डर को प्लेस नहीं कर पाएँगे। आपके ऑर्डर के सभी पैरामीटर मान्य होने तक ऑर्डर प्लेस करने वाला बटन ग्रे कलर का ही रहेगा।
प्लेस किए जाने वाले ऑर्डर की डिटेल्स भरकर Place बटन पर क्लिक कर दें।
कोई ट्रेड प्लेस हो जाने के बाद Terminal विंडो में मौजूद Trade टैब पर क्लिक करके उसे देखा जा सकता है।
और टिप्स के लिए प्लीज़ हमारे MT4 वीडियो ट्यूटोरियल देखें।
ऑर्डर्स प्लेस, मॉडिफ़ाई, या क्लोज़ करने के बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।