महत्वपूर्ण नोट: पार्टनर लॉयल्टी प्रोग्राम वर्तमान में सभी देशों में उपलब्ध नहीं है। कृपया अपने क्षेत्र में पात्रता की जाँच करें।
पार्टनर लॉयल्टी प्रोग्राम के दरवाज़े उन सभी इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर्स (IBs) के लिए खुले हैं, जो Axi से बढ़-चढ़कर क्लाइंट्स को इंट्रोड्यूस करवा रहे हैं। Axi के साथ अगर आपकी एक एक्टिव पार्टनरशिप है और पार्टिसिपेशन की सभी कसौटियों पर आप खरे उतरते हैं, तो इस प्रोग्राम का आप खुद-ब-खुद हिस्सा बन जाते हैं। इस प्रोग्राम की सारी डिटेल्स आपको Terms and Conditions में मिल जाएँगी।
एक IB के तौर पर आपकी परफ़ॉर्मेन्स के आधार पर पार्टनर लॉयल्टी प्रोग्राम लाजवाब रिवॉर्ड्स और इनाम देता है। इनामों में शामिल हैं:
और क्लाइंट्स रेफ़र करते-करते जैसे-जैसे आप उनकी ट्रेडिंग एक्टिविटी को बढ़ाते जाते हैं, वैसे-वैसे टियर्स में ऊपर बढ़ते हुए आप बेहतर इनाम अनलॉक करते जाते हैं। अपनी प्रोग्रेस को IB पोर्टल पर ट्रैक करते हुए आप ये देख सकते हैं कि हर इनाम के लिए आपको कौन-कौन से माइलस्टोन हासिल करने होंगे।
इनामों और एलिजिबिलिटी के बारे में और जानने के लिए प्रोग्राम की नियम और शर्तों को पढ़कर देख लें।
इस प्रोग्राम के लिए क्वालीफ़ाई करने के लिए इन फ़ैक्टर्स को ध्यान में लिया जाता है:
इन शर्तों को पूरा करने की अपनी प्रोग्रेस को सीधे IB पोर्टल के ज़रिए ट्रैक किया जा सकता है।
खुशखबरी! Axi पर एक एक्टिव IB बनते ही सभी IBs अपने आप ही प्रोग्राम में शामिल हो जाते हैं। इसके लिए आपको अलग से अप्लाई करने की ज़रूरत नहीं होती।
आमतौर पर प्राइज़ की समीक्षा और डिस्ट्रीब्यूशन हर तिमाही में की जाती है (उदाहरण के लिए, अप्रैल से जून तक)। पेमेंट अगले महीने से शुरू हो जाती हैं (इस मामले में जुलाई से)। आपकी एलिजिबिलिटी के बारे में आपका अकाउंट मैनेजर आपको बताता रहेगा, लेकिन कोई सवाल-जवाब होने पर आप कभी भी हमसे भी संपर्क कर सकते हैं।
अवेलेबल प्राइज़ का आँकड़ा एलिजिबल IBs (इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर्स) की संख्या पर निर्भर करता है। किसी तिमाही में कितने IBs प्राइज़ जीत सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं होती। हाँ, एक तिमाही में एक IB बस एक ही टियर जीत सकता है और उसी टियर को दोबारा नहीं जीत सकता।
उदाहरण के लिए, जनवरी-मार्च की अवधि में टियर 1 जीतने पर अगली तिमाही में आप दोबारा टियर 1 तो नहीं जीत सकते, लेकिन एलिजिबल होने पर अगली तिमाही में आप कोई और टियर (जैसे टियर 2 या टियर 3) ज़रूर जीत सकते हैं।
IB पोर्टल के ज़रिए अपनी एलिजिबिलिटी और प्रोग्रेस को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है, जहाँ ट्रेडिंग वॉल्यूम और एक्टिव क्लाइंट्स की संख्या जैसे ज़रूरी मेट्रिक्स देखे जा सकते हैं। इसके चलते आप अपनी सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मेन्स देते-देते ये देख पाएँगे कि रिवॉर्ड जीतने के आप कितने करीब हैं!