फ़ौरन ट्रेड करने के लिए 'Type' फ़ील्ड में ‘Market Execution’ को सिलेक्ट करके इंस्ट्रूमेंट और वॉल्यूम (लॉट्स) को चुन लें, फिर ऑर्डर प्लेस करने के लिए ‘Sell by Market’ या ‘Buy by Market’ पर क्लिक कर दें।
'Order' विंडो में 'Symbol' फ़ील्ड पर क्लिक करके एक ड्रॉपडाउन लिस्ट के ज़रिए ट्रेड किए जा रहे अपने इंस्ट्रूमेंट में आप बदलाव कर सकते हैं। बाईं और मौजूद संबंधित टिक चार्ट में कीमतें रियल टाइम में देखी जा सकती हैं। यहाँ एक कमेंट फ़ील्ड भी होता है, जिसका इस्तेमाल करके ट्रेड प्लेस करते समय आप कोई कमेंट डाल सकते हैं।
अपने ऑर्डर्स पर आप स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। ऐसा करने के लिए ‘Order Window’ में संबंधित फील्ड्स को भर दें।
प्लीज़ ध्यान दें: अगर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट मौजूदा कीमत के काफ़ी करीब सेट किया हुआ है, तो आपको "Invalid S/L or T/P" मैसेज आ जाएगा।
ऑर्डर प्लेस होते ही टर्मिनल के Trade टैब में एक ओपन पोज़ीशन दिखाई देने लगेगी।
अपने ऑर्डर्स पर आप स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। ऐसा करने के लिए Order Window में संबंधित फील्ड्स को भर दें।
ज़रूरी जानकारी: अगर आपके द्वारा डाले गए किसी ऑर्डर की सेटिंग्स गलत हैं, तो आप वो ऑर्डर नहीं डाल पाएँगे। जब तक आपके ऑर्डर के पैरामीटर मान्य नहीं हो जाते, तब तक ऑर्डर प्लेस करने वाला बटन ग्रे ही रहेगा।
अपने ऑर्डर की डिटेल्स भरकर Place बटन पर क्लिक कर दें।
ट्रेड प्लेस होते ही आप Terminal विंडो के Trade टैब पर क्लिक करके उसे देख सकते हैं।
और टिप्स के लिए प्लीज़ हमारे MT4 वीडियो ट्यूटोरियल देखें।
किसी ओपन ट्रेड पर ट्रेलिंग स्टॉप लगाने के लिए ‘Trade’ टैब पर जाकर उस ट्रेड पर राइट-क्लिक कर दें, फिर ‘Trailing Stop’ पर क्लिक करके पॉइंट्स के ज़रूरी नंबर को चुन लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 पॉइंट = 1/10 पिप; 10 पॉइंट्स = 1 पिप।
ऑर्डर्स प्लेस करने, उनमें बदलाव करने, और उन्हें बंद करने के तरीके के बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिया वीडियो देखें।