प्लीज़ एक मिनट निकालकर नीचे दी बैंक अकाउंट से संबंधित शब्दावली को अच्छे से पढ़ लें।
इन शब्दों को समझकर आप आसानी से विड्रॉअल तो कर ही पाएँगे, साथ ही अपने अकाउंट को लेकर अपने सभी सवालों के जवाब भी आपको मिल जाएँगे। प्लीज़ ध्यान दें कि नीचे दिए सभी शब्द हर देश पर लागू नहीं होते। वो इसलिए कि हर देश के अपने बैंकिंग सिस्टम और ज़रूरतें होती हैं।
अकाउंट वाला देश – इससे उस देश की पहचान की जाती है, जहाँ आपका बैंक मौजूद है।
अकाउंट का नाम – अकाउंट होल्डर का नाम (यानी कि आपका नाम) या आपका अकाउंट टाइप। और जानकारी के लिए प्लीज़ सीधे अपने बैंक से ही संपर्क करके देख लें।
अकाउंट करेंसी –आपके बैंक अकाउंट की बेस करेंसी (जैसे EUR, USD, JPY) ज़रूरी जानकारी: अगर आपके बैंक अकाउंट की करेंसी ड्रॉपडाउन मेन्यू में दिखाई नहीं दे रही, तो प्लीज़ अपने ट्रेडिंग अकाउंट की करेंसी को ऐड कर लें।
अकाउंट नंबर – आपके बैंक अकाउंट की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक यूनिक न्यूमेरिकल कोड।
IBAN – इंटरनेशनल बैंक अकाउंट नंबर में 32 अल्फ़ान्यूमेरिक अक्षर तक होते हैं, जिसमें एक देश कोड, दो चेक डिजिट, और एक लंबा और डिटेल्ड बैंक अकाउंट नंबर होता है। इसका इस्तेमाल बैंक वायर ट्रांसफ़रों में किया जाता है।ज़रूरी जानकारी: अपना IBAN नंबर आपको अपनी बैंक स्टेटमेंट में मिल जाएगा, या फिर उसे आप सीधे अपने बैंक से भी माँग सकते हैं। अपना IBAN डालते समय ये सुनिश्चित कर लें कि अक्षरों और नंबरों के बीच कोई स्पेस न हो।
SWIFT/BIC – एक अंतरराष्ट्रीय बैंक कोड, जिसके ज़रिए दुनियाभर के बैंकों की पहचान की जाती है। SWIFT/BIC कोड में 8 या 11 अक्षर होते हैं।