/ /
विड्रॉअल में कितना समय लगता है?
अपडेट किया गया 3 माह पहले

आमतौर पर विड्रॉअल रिक्वेस्ट रोज़ाना, खासकर वीकेंड पर प्रोसेस हो जाती हैं। लेकिन प्लीज़ ध्यान दें कि कुछ पेमेंट मेथड या खास रिक्वेस्ट पर हमारी स्टैंडर्ड बिज़नस आवर्स वाली प्रोसेसिंग भी लागू हो सकती है। ऐसे मामलों में प्रोसेसिंग अगले बिज़नस डे पर दोबारा शुरू हो जाती है।

आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट मिलने पर हम उसे 24-48 घंटे में प्रोसेस करने की कोशिश करते हैं। आपके अकाउंट में पैसा दिखाई देने में कितना समय लगेगा, या आपके विड्रॉअल मेथड पर निर्भर करता है। आम मेथड्स के ज़रिए निकाले गए पैसों को आपके अकाउंट में आने में लगभग इतने दिन लग जाते हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय/ग्लोबल बैंक ट्रांसफ़र – 2-5 बिज़नस डेज़
  • क्रिप्टोकरेंसी - तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही*)
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड - तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही)*
    • क्रेडिट/डेबिट कार्ड रिफ़ंड - 5-7 बिज़नस डेज़। प्लीज़ ध्यान दें कि ये समय-सीमा आपके बैंक पर भी निर्भर करती है।
  • ई-वॉलेट (जैसे PayPal/Skrill/Neteller) - तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही)*

*प्रोसेस होने के बाद भी आपके अकाउंट में आने में इंस्टेंट पेमेंट्स को चंद मिनट का वक्त लग सकता है।

**आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट को हम 24-48 घंटे में प्रोसेस करने की कोशिश करते हैं।

प्लीज़ ध्यान दें: सार्वजनिक/बैंक की छुट्टियों के चलते पेमेंट मिलने में देरी हो सकती है। अपेक्षित अवधि के बाद भी पैसा न मिलने पर प्लीज़ हमारी कस्टमर सर्विस टीम से संपर्क करें

साथ ही, पेमेंट के प्रोसेस होने और भेजे जाने के 3-5 बिज़नस डेज़ बाद ही पेमेंट की कन्फ़र्मेशन (जैसे कि बैंक ट्रांसफ़र) दी जा सकती है।

ऑनलाइन फ़ॉर्म अनुरोध

ग्राहक ऑनलाइन अनुरोध फ़ॉर्म के माध्यम से सीधे अपनी निकासी स्थिति की जाँच करने का अनुरोध कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, उन्हें सहायता केंद्र पर जाकर 'अनुरोध सबमिट करें' पर क्लिक करना होगा।

'आपको किस चीज़ में सहायता चाहिए?' के अंतर्गत, ग्राहक 'निकासी पूछताछ फ़ॉर्म' चुनेंगे और सभी आवश्यक फ़ील्ड भरेंगे।

क्या यह लेख सहायक था?