पैसे निकलवाने के लिए क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके Funds सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से Withdraw को सिलेक्ट करके इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
ज़रूरी जानकारी: ये सुनिश्चित कर लें कि पैसे निकलवाने के लिए आपने सही अकाउंट नंबर को सिलेक्ट किया हुआ है, खासकर अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं। गलत अकाउंट में पैसे निकलवाने से आपको एक इंटरनल ट्रांसफ़र रिक्वेस्ट डालनी होगी, जिसमें लगने वाले प्रोसेसिंग टाइम के चलते आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।
रकम डालकर निकलवाए जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी को सिलेक्ट कर लें। अपनी राशि को क्रिप्टो में बदलवाने के लिए बाईं ओर इशारा करने वाले एरो पर क्लिक कर दें। डिस्प्ले किए जाने वाले एक्सचेंज रेट को सिस्टम द्वारा जेनरेट किया जाता है और बाज़ार के उतार-चढ़ावों के बीच अपने आप ही रिफ़्रेश होने से पहले वो 10 मिनट तक वैलिड रहता है।
ज़रूरी जानकारी: हर विड्रॉअल मेथड की अपनी न्यूनतम विड्रॉअल राशि होती है, जो क्लाइंट पोर्टल पर भी डिस्प्ले की जाती है। इससे कम राशि डालने पर आप विड्रॉअल प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाते।
उस क्रिप्टो वॉलेट को चुन लें, जिसमें आप अपने फ़ंड भेजना चाहते हैं। अगर आप किसी नए वॉलेट में पैसे निकलवा रहे हैं, तो गौरतलब है कि आगे चलकर अपने इस्तेमाल के लिए आप अधिकतम 3 यूनिक ई-वॉलेट एड्रेस सेव कर सकते हैं।
ज़रूरी जानकारी: प्लीज़ ध्यान दें कि कोई विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद प्रोसेसिंग के दौरान आपके बैलेंस से विड्रॉअल राशि काटकर दिखाई जाती है। आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट फ़ेल हो जाने पर वो रकम आपके बैलेंस में रिफ़ंड कर दी जाती है और क्लाइंट सर्विसेज़ आपको मेल करके बता देती हैं कि आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट फ़ेल क्यों हो गई और अब आगे आपको क्या करना होगा।