MT4/MT5?में कोट हिस्ट्री कैसे डाउनलोड की जा सकती है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले
नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करके अपने कंप्यूटर से ही MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म पर कोट हिस्ट्री डाउनलोड की जा सकती है:
अपने MT4/MT5 पर Tools > History Center पर क्लिक कर दें।
सिंबल लिस्ट से करेंसी पेयर को सिलेक्ट कर लें।
डाउनलोड की जाने वाली समय-सीमा को सिलेक्ट कर लें।
समय-सीमा हाइलाइट हो जाने पर Download बटन पर क्लिक कर दें। ऐसा करके डिस्प्ले होने वाले मैसेज के ज़रिए आप हिस्ट्री को डाउनलोड कर पाएँगे।
प्लीज़ ध्यान दें: MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म पर चार्ट में काफ़ी सीमित डेटा ही डिस्प्ले होता है, इसलिए 1 मिनट की समय-सीमा वाले चार्ट में डेली या वीकली चार्ट से कम डेट्स दिखाई देंगी।