MT4 को डाउनलोड या अनइनस्टॉल कैसे किया जा सकता है? (Windows)अपडेट किया गया 4 माह पहले
किसी Windows डिवाइस पर MT4 प्लेटफ़ॉर्म को डाउनलोड/इनस्टॉल कैसे करें
MT4 प्लेटफ़ॉर्म PC और Windows यूज़र्स के लिए Axi के वेबसाइट पर फ़्री में अवेलेबल है। इनस्टॉलेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फ़ॉलो करें।
अगर आपका पहले से ही Axi अकाउंट है, तो Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके आप MT4 को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Windows डिवाइस से MetaTrader 4 को हटाएँ/अनइनस्टॉल कैसे करें
अपने Windows डिवाइस से MT4 को हटाने या अनइनस्टॉल करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- MT4 प्लेटफॉर्म खोलकर "Start" पर और फिर "Control Panel" पर क्लिक कर दें।
- "Add or Remove Programs" या "Uninstall a Program" को सिलेक्ट कर लें।
- "MetaTrader - Axi" पर राइट-क्लिक कर दें।
- प्लेटफ़ॉर्म की अनइनस्टॉलेशन को कन्फ़र्म करके "Yes" पर क्लिक कर दें।
- प्रोसेस को पूरा करने के लिए "Finish" पर क्लिक कर दें।