Axi Trading Web Platform के ज़रिए कोई मार्केट ऑर्डर कैसे डाला जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले
कोई मार्केटऑर्डर डालने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
Web Platform खोल लें।
ट्रेड किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट को ढूँढ लें।
या तो "Buy" या "Sell" बटन पर या फिर सीधे प्रोडक्ट रो में लिस्ट किए गए प्राइस पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से स्क्रीन की दाईं ओर ऑर्डर पैनल खुल जाएगा।
ऑर्डर पैनल में अपने ट्रेड की डिटेल्स डाल दें, जिनमें शामिल हैं:
Trade Size: ट्रेड किए जाने वाले यूनिट्स या लॉट साइज़ को स्पेसिफ़ाई कर दें।
Leverage: अपने ट्रेड पर अप्लाई की जाने वाली लिवरेज को सिलेक्ट कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि सिलेक्ट की गई लिवरेज के आधार पर मार्जिन एडजस्ट हो जाएगा। मार्जिन की बदौलत आप कुल वैल्यू के एक छोटे-से हिस्से के बदले CFD पोज़ीशन ओपन कर पाते हैं, जिसके चलते आपको उन फ़ाइनेंशियल मार्केट्स का एक्सेस मिल जाता है, जिन्हें लिवरेज के बिना आप शायद एक्सेस न कर पाते।
Order Type: ‘Open at rate’ टॉगल का इस्तेमाल करके मार्केट ऑर्डर (फ़ौरन एक्सीक्यूट करने) या फिर पेंडिंग ऑर्डर (एक तय प्राइस पर एक्सीक्यूट करने) में से एक को चुन लें।
Stop Loss/Take Profit: ऐसा न करके अपने रिस्क को मैनेज करने और प्रॉफ़िट को सिक्योर करने के लिए आप अपने स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट लेवल भी सेट कर सकते हैं।
काम हो जाने पर "Open a Sell/Buy Order" पर क्लिक कर दें। ऑर्डर प्लेस हो जाने पर आपको कन्फ़र्मेशन आ जाएगी, और ये ऑर्डर आपको "Position" टैब में दिखाई दे जाएगा।