/ /
MT5 Android के ज़रिए किसी ट्रेड को मॉडिफ़ाई और क्लोज़ कैसे किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

किसी ट्रेड को मॉडिफाई करना

  • Trade टैब में चले जाएँ।
  • ओपन पोज़ीशन को टैप करके दबाए रखें। अब एक नई पॉप-अप विंडो खुल जाएगी।
  • Modify Position को सिलेक्ट कर लें।
  • आपसे अपने स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट डिटेल्स डालने के लिए कहा जाएगा। उन्हें डालने के बाद Modify पर टैप कर दें।

किसी ट्रेड को क्लोज़ करना

  • Trade टैब पर जाकर ओपन पोज़ीशन को टैप करके दबाए रखें। अब एक नई पॉप-अप विंडो खुल जाएगी।
  • Close Position को सिलेक्ट कर लें।
  • आपसे ट्रेड को बंद करने की कन्फ़र्मेशन माँगी जाएगी। Close पर टैप कर दें।
क्या यह लेख सहायक था?