अपने ट्रेडिंग अकाउंट से पैसे निकलवाने के लिए प्लीज़ अपनी क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करें, न कि एफ़िलिएट पोर्टल में।
बाईं ओर वाले साइड पैनल में "Withdraw Funds" टैब पर चले जाएँ।
अपना पसंदीदा विड्रॉअल मेथड चुन लें।
प्लीज़ ध्यान दें: क्रिप्टो समेत अपने देश या क्षेत्र में अवेलेबल किसी भी पेमेंट मेथड के ज़रिए अपनी कमीशन निकलवाई जा सकती है। क्योंकि कमीशन किसी भी पिछले डिपॉज़िट से लिंक्ड नहीं होतीं, उन पर Return to Source पॉलिसी भी लागू नहीं होती। जब आपका कमीशन बैलेंस $2,000 की न्यूनतम सीमा और 5 क्वालिफ़ाइड क्लाइंट्स तक पहुँच जाता है, तो आप पेमेंट के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। इसके बाद, आपके द्वारा चुने गए विड्रॉअल मेथड पर कोई न्यूनतम विड्रॉअल राशि या पाबंदी लागू नहीं होती।
आपके शुरुआती डिपॉज़िट से ऊपर के किसी भी मुनाफ़े या रकम को आप किसी भी अवेलेबल मेथड के ज़रिए निकलवा सकते हैं।