MT5 Android ऐप में क्या एक से ज़्यादा अकाउंटों का इस्तेमाल किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले
ऐप्लीकेशन में एक टाइम पर सिर्फ़ एक ही अकाउंट में लॉग-इन किया जा सकता है। लेकिन ज़रूरत पड़ने पर एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में स्विच ज़रूर किया जा सकता है।
मेन मेन्यू से Manage Accounts को सिलेक्ट कर लें।
Accounts टैब में जाकर या तो लॉग-इन करने के लिए अपने मनचाहे अकाउंट को सिलेक्ट कर लें या फिर कोई नया अकाउंट जोड़ने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद '+' सिंबल को सिलेक्ट कर लें।
पूछे जाने पर अपने ट्रेडिंग अकाउंट की लॉग-इन डिटेल्स डालकर Sign In पर टैप कर दें।
सिलेक्ट किए गए ट्रेडिंग अकाउंट से MT5 में अब आप लॉग-इन हो चुके हैं।