/ /
PayPal के ज़रिए अपने MT4 अकाउंट में पैसा कैसे डिपॉज़िट किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 3 माह पहले

प्लीज़ ध्यान दें: डिपॉज़िट आपके नाम पर रजिस्टर्ड अकाउंट से ही आने चाहिए। थर्ड पार्टीज़ से आने वाली पेमेंट मूल अकाउंट में रिफ़ंड हो जाएँगी।

अपने ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा डिपॉज़िट करने के लिए क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके बाई ओर वाले मेन्यू में मौजूद Funds सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से Deposit ऑप्शन को चुनकर इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • 'Add Funds' पर क्लिक करके फ़ंड किए जाने वाले ट्रेडिंग अकाउंट (MT4 अकाउंट) को सिलेक्ट कर लें।

ज़रूरी जानकारी: अगर आपके कई MT4 अकाउंट हैं, तो सही अकाउंट नंबर चुनना न भूलें। गलत अकाउंट में डिपॉज़िट करके इंटरनल ट्रांसफ़र की रिक्वेस्ट डालने पर उसे प्रोसेस करने में लगने वाले वक्त के चलते आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।

  • अपना पसंदीदा फ़ंडिंग मेथड सिलेक्ट कर लें: ‘PayPal’

  • डिपॉज़िट की जाने वाली रकम डाल दें।

ज़रूरी जानकारी: हर डिपॉज़िट मेथड की एक मिनिमम डिपॉज़िट राशि होती है, जो क्लाइंट पोर्टल पर भी डिस्प्ले होती है। इससे कम रकम डालने पर डिपॉज़िट प्रोसेस में आप आगे नहीं बढ़ पाएँगे।

  • इसके बाद आप कन्फ़र्मेशन पेज पर पहुँच जाएँगे। अपनी सभी डिटेल्स को दोबारा चेक कर लें। सब कुछ सही होने पर अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए ‘Make Deposit’ पर क्लिक कर दें।

  • अब आपको PayPal पोर्टल पर ले जाया जाएगा, जहाँ अपने PayPal अकाउंट में लॉग-इन करके डिपॉज़िट पूरा करने के लिए आप अपने पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन को चुन पाएँगे। अगर आपका PayPal अकाउंट नहीं है, तो इसी पोर्टल पर आप आसानी से एक अकाउंट भी बना सकते हैं।

  • ‘Confirm and Pay’ पर क्लिक करने से आप वापस Axi विंडो पर आ जाएँगे और आपका डिपॉज़िट प्रोसेस होता रहेगा। लेन-देन सफल होने के बाद, आपको नोटीफ़िकेशन आ जाएगी, और डिपॉज़िट की गई राशि आपके संबंधित MT4 अकाउंट में दिखाई दे जाएगी।

 

क्या यह लेख सहायक था?