/ /
MT4/MT5 पर मुझसे अपने डेमो अकाउंट में लॉग-इन क्यों नहीं हो रहा?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

इन दो आम वजहों के चलते हो सकता है कि आप अपने डेमो अकाउंट में लॉग-इन ना कर पा रहे हों:

  1. आपका डेमो अकाउंट एक्सपायर हो चुका है

बनाए जाने की तारीख के 30 दिन बाद तक डेमो अकाउंट वैलिड होते हैं। उनके एक्सपायर हो जाने के बाद उन्हें दोबारा एक्टिवेट नहीं किया जा सकता।

ध्यान दें: अगर आपका डेमो अकाउंट एक्सपायर हो चुका है, तो Client Portal में जाकर आप एक नया अकाउंट सेट-अप कर सकते हैं।

  1. गलत लॉग-इन डिटेल्स

गलत अकाउंट नंबर, पासवर्ड, या फिर सर्वर डाले जाने से लॉग-इन में दिक्कतें आती हैं। प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि:

  • सभी डिटेल्स एकदम मैच हो रही हों।

  • MT4/MT5 में सही सर्वर सिलेक्ट किया गया हो।

  1. ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म स्विच करें

आपके ट्रेडिंग अकाउंट टाइप को आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे प्लेटफ़ॉर्म से मैच होना चाहिए। उदाहरण के लिए, MT4 ट्रेडिंग अकाउंट को MT4 प्लेटफ़ॉर्म से लॉग्ड-इन होना चाहिए। उसी तरह, MT5 प्लेटफ़ॉर्म को सिर्फ़ MT5 प्लेटफ़ॉर्म से ही एक्सेस किया जा सकता है।

क्या यह लेख सहायक था?